Sunday, October 18, 2026
Uncategorized

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश जारी, 2 साल की सर्विस पूरी कर चुके 16 हजार से ज्यादा ऐसे कर्मियों को मिलेगा फायदा , 1 जुलाई तक 8 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों का भी संविलियन

CHHATTTISGARHमुख्य ख़बर

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

Share

रायपुर / छत्तीसगढ़ के 16 हजार 278 शिक्षाकर्मियों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन  कर लिया गया है। इसे लेकर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने आदेश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक संविलियन 1 नवंबर 2020 से शिक्षा विभाग में किया जा रहा है। इसका फायदा दो साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों को मिलेगा। 

स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 1 जुलाई तक 8 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों का भी संविलियन कर लिया जाएगा। इसमें इसी महीने 12 जुलाई को जारी आदेश में संशोधन भी किया है।