Uncategorized

मुख्यमंत्री करेंगे रायपुर में ध्वजारोहण तो बिलासपुर में उमेश पटेल देखे पूरे छत्तीसगढ़ की सूची

Spread the love

छत्तीसगढ़

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार ने जिला मुख्यालय में राष्ट्रिय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश वाचन के लिए मंत्रियों और संसदियों सचियों को नामांकित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बलौदाबाजार, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगाव, महिला एवं बालविकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर।

इसी प्रकार आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा धमतरी,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश के जनता के नाम सन्देश वाचन करेंगे।

इसी प्रकार संसदीय सचिव यूडी मिंज बलरामपुर, विकास उपाध्याय बेमेतरा, रेखचंद जैन बीजापुर, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा, विनोद सेवनलाल चंद्राकर गरियाबंद, चिंतामणि महराज जशपुर, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम, कुंवर सिंह निषाद कांकेर, शिशुपाल शोरी कोंडागांव, पारषनाथ रजवाड़े कोरिया, शकुंतला साहू मुंगेली, गुरुदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर, अम्बिका सिंह देव सूरजपुर और चंद्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।