जोन की टीमों द्वारा पुलिस की टीम के साथ मिलकर नियम तोड़ने पर 478 लोगों पर 43450 रूपये का जुर्माना करने की कार्यवाही

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. एस भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतरता से जारी है.
नगर निगम आयुक्त के निर्देषानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमों द्वारा जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के बाजार में सभी दुकानदारों से रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी अनलाॅक रायपुर शहर के दिशा- निर्देशो के अनुरूप निर्धारित दुकान के खुलने एवं बंद होने का समय आमजनों की जानकारी के लिये समय से संबंधित स्टीकर अनिवार्य रूप से लगवाना प्रारंभ कर दिया है एवं जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में उसकी माॅनिटरिंग अनलाॅक रायपुर शहर के निर्देषों का पूर्ण परिपालन करवाने प्रारंभ कर दी गई है.
आज भी लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रही. जोन 1 की टीम ने आज नियमों को तोड़ने पर 119 लोगों पर 11330 रूपये का कुल जुर्माना वसूला.इसी तरह जोन 3 की टीम ने जोन कमिश्नर की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नियमों को तोडने के कारण आज सम्बंधित 89 लोगों से कुल 7370 रूपये का जुर्माना वसूला.
वहीं जोन 4 की टीम ने आज जोन कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर नियमों को तोडने वाले 78 लोगो पर 8400 रूपये जुर्माना वसूला. जोन 5 ने आज मास्क नहीं लगाने वाले 72 लोगो पर 5150 रूपये जुर्माना पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर किया. जोन 6 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने वाले 18 लोगो पर 900 रू. जुर्माना सुबह अभियान चलाकर पुलिस की टीम के साथ मिलकर किया. जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 28 लोगो से 5400 रूपये जुर्माना वसूला.
इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 3 लोगो से 250 रूपये जुर्माना के तौर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में बाजार में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर संबंधितों को कडी हिदायत देते हुए वसूल किये. जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 61 लोगो से 4650 रूपये का जुर्माना जोन कमिश्नर के नेतृत्व में किया. अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया, जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा.
