Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस का संयुक्त आयोजन

Spread the love

jiwrakhan Lal ushare cggrameen nëws

अम्बिकापुर । अदाणी फाउंडेशन के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन ने सरगुजा साइट पर आदिवासी जन प्रतिनिधियों तथा आदिवासी समाज सेवकों द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए
उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन द्वारा निष्पादित सामुदायिक विकास परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले स्थानीय समुदाय, सलही, परसा और तारा गाँव के महिला, पुरुष एवं बच्चों को, सामाजिक-आर्थिक लाभों के अनुभवों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए जारी प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा, सुपोषण और प्रोजेक्ट संकल्प से उनके जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलावों के बारे में चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रामीणों और छत्तीसगढ़ राज्य की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रोजेक्ट संकल्प के छात्रों को भी उपहार के साथ सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुरस्कार सरगुजा क्लस्टर हेड श्री संजय कुमार सिंह तथा क्लस्टर एच आर हेड श्री गौरव जैन व अन्य प्रतिनिधियों द्वारा सौंपा गया।

बता दें कि अदाणी फाउंडेशन समय समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन लम्बे समय से कर रहा है। जिससे संस्था के प्रति ग्रामीण तथा आदिवासी समुदायों के बीच एक भरोसेमंद रिश्ता कायम करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।