Uncategorized

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी अभियान कार्यवाही

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरूद्ध अगल अलग टीम बनाकर अभियान कार्यवाही

रिंग रोड क्रमांक 2 पर भी नो पार्किंग में अभियान कार्रवाही

यातायात रायपुर दिनांक 14 अगस्त 2020 लॉकडाउन खुलने के बाद से लोग शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों मैं बेखौफ होकर घूम रहे हैं जिसके कारण बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है जिसके कारण कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने का अंदेशा है! साथ ही बाजारों पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा है जिसके लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री अजय यादव ने यातायात में तैनात अधिकारी कर्मचारियों का बैठक लेकर सुगम व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया था!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री एमआर मंडावी के निर्देशन पर तीन अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री कामता सिंह दीवान श्री सदानंद सिंह विंध्यराज एवं श्री सतीश ठाकुर की अगुवाई में शहर के मालवीय रोड, एमजी रोड, जीई रोड, केके रोड, सदर बाजार रोड, कंकालीपाड़ा रोड, रामसागर पारा मार्ग, स्टेशन रोड, नहर पारा संजय गांधी मार्ग, जेल रोड आदि में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर अभियान कार्यवाही चलाया गया! प्रत्येक टीम में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सउनि, प्रधान आरक्षक एवं कांस्टेबल स्तर तक के 25-25 अधिकारी कर्मचारी एवं दो-दो दोपहिया टोइंग क्रेन शामिल थे!

इस अभियान कारवाही के दौरान 236 वाहन जो नो पार्किंग मैं यातायात को बाधित करते खड़े पाए गए अन्य के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर छोड़ा गया !

इसके अतिरिक्त रिंग रोड नंबर 2 में भी भारी मालवाहक वाहन चालकों द्वारा यातायात को बाधित करते रोड पर नो पार्किंग मैं वाहन पाक करने वालों के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया जिसमें 48 वाहन चालकों के विरुद्ध नो पार्किंग एवं2 वाहन चालकों के विरुद्ध भादवि की धारा 283 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजा गया!

यह अभियान कारवाही लगातार जारी रहेगी!