मिडिल क्लास को भी मिलेगा 5 लाख रुपए का बीमा कवर, पढ़े पूरी खबर
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के मोर्चे पर देश के मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें देश के मध्यम वर्गीय परिवारों को भी शामिल करने का फैसला किया है। इससे देश के मध्यम वर्गीय परिवारों को भी इलाज के लिए सालाना 05 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिल जाएगा। इससे पहले इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग ही उठा सकते थे, लेकिन अब देश का मिडिल क्लास भी इस योजना के तहत 05 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस का हकदार होगा और अपना इलाज करा सकेगा।सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत अपनी सभी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को एकीकृत करने का फैसला किया है। इस योजना को देशभर में लागू करने वाली संस्था नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की गवर्निंग काउंसिल ने देशभर में इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है, ताकि इस योजना से मिडिल क्लास को फायदा मिल सके।
