सामाजिक

हम गरीबी अभावों में ढिबरी दिया के अंजोर में पढ़कर शासकीय सेवा के सर्वोच्च पद आईएएस तक पहुंचे–शिशुपाल शोरी*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

*शहीद वीर नारायण सिंह जयंती अवसर पर हजारों की संख्या में आदिवासी छात्र छात्राएं पेंशन बाड़ा में भाग लिए*
शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर छात्र प्रभाग के तत्वाधान में शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह का आयोजन आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री शिशुपाल शोरी विधायक, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन,अध्यक्षता अध्यक्षता माननीय श्री जनक ध्रुव अध्यक्ष प्रदेश आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़,माननीय श्री नीलकंठ टेकाम आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, माननीय श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा, माननीय श्री गणेश ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़, माननीय श्री के.एस.ध्रुव सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़, माननीय श्री आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास छत्तीसगढ़,माननीय श्री शशि भगत उपाध्यक्ष प्रदेश आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़, माननीय श्रीमती उत्तरा मरकाम प्रांतीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग, माननीय श्रीमती शशि जगत जी प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ जांजगीर-चांपा , माननीय श्री सरवन सिदार जिला अध्यक्ष, माननीय श्री पी एस जगत थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शोरी जी ने कहा की सफलता संघर्ष करने वालों को मिलती है। हमारे वीर शहीदों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब आप सबको इतिहास लिखने की जरूरत है। लीडरशिप हॉस्टल से तैयार होता है। शहीद वीर नारायण सिंह जी से प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक हितों के लिए लड़े। छात्रावास द्वारा रखे गए मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से अतिशीघ्र भेंटकर सभी मांगों को पूरा करने हेतु सार्थक पहल किया जावेगा। उन्होंने बताया कि पहले हम लोग गरीबी अभावों में मिट्टी तेल से जलने वाले ढिबरी (चिमनी दिया) के अंजोर में पढ़कर शासकीय सेवा के सर्वोच्च पद आईएएस तक पहुंचे। आज आप लोगों के पास पर्याप्त सुविधा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री जनक ध्रुव जी ने बताया कि पेंशन बाड़ा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर 1975 से 90 के दशक में कई डिप्टी कलेक्टर एवं डीएसपी स्तर के अधिकारी बनकर यहां के छात्र निकले हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम आईएएस श्री सत्यजीत ठाकुर भी यहीं से रहकर पढ़ाई की है। श्री नीलकंठ टेकाम जी ने कहा कि रायपुर में गोंडवाना राजा रायसिंह जगत का वैभवशाली राज्य था। उन्होंने ही बूढ़ा तालाब का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि यहां का प्रत्येक विद्यार्थी मांगने वाला नहीं बल्कि देने वाला है। यहां के विद्यार्थी सोना नहीं बल्कि कुंदन हैं। श्री लोकेंद्र सिंह जी ने कहा कि पेंशन बाड़ा हॉस्टल शिक्षा, राजनीति एवं सामाजिक चेतना का केंद्र बिंदु है। आयोग के सचिव श्री ध्रुव जी ने अनुसूचित जनजाति आयोग के आदिवासी हितों की रक्षा हेतु किए गए कार्यों का जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र छात्राओं को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो सीधे शंकर नगर चौक रायपुर में स्थित अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत कर सकते हैं।श्री आर.एन. ध्रुव जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि एक अच्छे व्यापारी, एक अच्छे किसान, एक अच्छे नागरिक बनने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे शहीद वीरों ने अपने बाजू बल के बदौलत इस देश में वर्षों तक राज्य किए। अब हमें शिक्षा एवं संगठन के बदौलत मजबूत भागीदारी सत्ता में निभाना है। कार्यक्रम में छात्र संगठन के अध्यक्ष शासकीय आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर गुलाब सिंह धुर्वे, अध्यक्ष राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर उमेंद्र दर्रो , अध्यक्ष शासकीय आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कालीबाड़ी रायपुर कुमारी लक्ष्मी कुंजाम, अध्यक्ष शासकीय आदिवासी प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा रायपुर गौरीशंकर मरकाम, अध्यक्ष शासकीय आदिवासी प्रीमैट्रिक कन्या छात्रावास कालीबाड़ी रायपुर कुमारी खुशी ध्रुव, संजू मरावी के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं छात्राएं देर रात तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दिए जिसे सबने सराहा।