सामाजिक

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने किया ऐलान 30 अगस्त से पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी

Spread the love
  • जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक आज 4 अगस्त 2021 को आदिवासी नागरची भवन रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें 22 जिलों के समाज प्रमुख शामिल हुए ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ 146 ब्लॉक मुख्यालय में अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर रहा है उसके बाद भी राज्य सरकार आदिवासियों पर कोई ध्यान नही दे रही है। 26 जुलाई को अनुसूचित जाति, जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ एवं सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में धरना प्रदर्शन विधानसभा तक विशाल रैली प्रदर्शन हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारियों , समाज सेवको धरना प्रदर्शन कर सरकार को आगाह किया फिर भी राज्य सरकार ने मांगे पूरी व कार्यवाही नही किया गया। सर्व आदिवासी समाज की इस समीक्षा बैठक में बहुत महत्वपूर्ण जवलंत मुद्दों पर निर्णय लेते हुए चर्चा परिचर्चा किया गया। 9 अगस्त 2021 विश्व आदिवासी दिवस ब्लॉक एवं ज़िला स्तरीय धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए किसी भी आदिवासी समाज प्रतिनिधि जो आदिवासियों के 9 सूत्रीय मांगो का समर्थन नही किया है ऐसे जनप्रतिनिधियों का आदिवासी कार्यक्रमों में आमंत्रित नही करने का निर्णय लिया गया है उनका बहिष्कार किया करने का निर्णय लिया गया।
राज्य सरकार 9 सूत्रीय मांगो को लेकर विचार नही करती हैं तो 30 अगस्त से सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 146 ब्लॉकों एवं ज़िला मुख्यालयों में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में जिलों से पहुँचे समाज प्रमुखों ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए 30 अगस्त से होने वाली आर्थिक नाकेबंदी का पूर्ण समर्थन किया है।
बैठक में 22 जिलों के समाज प्रमुखों सैकड़ो की संख्या में समाज सेवकों के साथ प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष- सोहन पोटाई, संरक्षक अरविंद नेताम , कार्यकारिणी अध्यक्ष- बी. एस. रावटे, सचिव विनोद नागवंशी, महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष- सविता साय, युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष- सुभाष परते, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर, परशुराम भगत जी शामिल रहे।
सर्व आदिवासी समाज मीडिया प्रभारी विजय सिंह मरपच्ची का रिपोर्ट।