रायपुर : स्वतंत्रता दिवस-2020 : राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 15 अगस्त 2020 Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, विधि सलाहकार श्री राधाकृष्ण अग्रवाल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

