ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 बालोद में मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

 रायपुर, 15 अगस्त 2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में मनाया गया। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी श्री अमरजीत भगत ने न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। मंत्री श्री भगत ने समारोह में 34 कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, पूर्व विधायक श्री डोमेन्द्र भेंडिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।