रायपुरस्वास्थ

‘आस एक प्रयास’ ने कोरोना योद्धाओं के लिए भेंट की फेस शील्ड

Spread the love

रायपुर। Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
कोरोना रोकथाम के लिए कलेक्टर डाॅ. एस भारती दासन के मार्गदर्शन में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजिक व स्वयं सेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए आस एक प्रयास ‘सेवाटोली’ द्वारा आज 100 फेस शील्ड प्रदान की गई। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के जनसंपर्क महाप्रबंधक श्री आशीष मिश्रा से आस एक प्रयास के प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवा टोली संस्था के संस्थापक श्री सुरेंद्र बैरागी ने भेंट कर यह फेस शील्ड उपलब्ध कराई। आत्म निर्भर भारत की ओर अग्रसर आस एक प्रयास संस्था की श्रीमती आशा बैरागी द्वारा निर्मित यह फेस शील्ड कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए प्रदान की गई है। श्री बैरागी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा निर्मित दो हजार से भी अधिक फेस शील्ड वे डाॅक्टर्स, नर्सेस व पुलिस कर्मियों के बीच वितरित कर चुके हैं। ज्ञात हो श्री बैरागी इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित भी हो चुके हैं। कोरोना रोकथाम के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। घर पर ही निर्मित मास्क व फेस शील्ड निर्मित कराकर लगातार योद्धाओं की सुरक्षा के लिए निःशुक्ल वितरित कर रहे हैं।