नैसर्गिक प्रसव और जननी सुरक्षा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (SHSRC) द्वारा रायपुर शहर की मितानिन दीदियों के लिए महाराष्ट्र मंडल में जननी सुरक्षा एवं प्राकृतिक प्रसव के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसे पुणे के डाक्टर अशोक काले जी द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के प्रांत संगणना मंत्री श्री रामजी राजवाड़े एवं कार्यक्रम का संचालन सौभाग्य दुबे ने किया।
डाक्टर काले का उद्बोधन –
स्वाधीन भारत के 75 साल पूरे हुए। हर 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री सभी देशवासियों को संबोधित करते हुए गंभीर समस्याओं की जानकारी देते हैं। 2025 स्वतंत्रता दिवस के भाषण में माननीय नरेंद्र मोदी जी ने कहा था—“…मैं देश को जनसांख्यिकीय बदलाव के संकट से सुनियोजित षड्यंत्र को निरस्त करने की अपील करता हूँ।” इस घोषणा के बाद माननीय अमित शाह जी ने इस संकट से निपटने के लिए 11 सितंबर 2025 को हाई लेवल कमिटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज (High Level Committee on Demographic Change) गठित की। इस संकट का कारण प्रसव प्रफुल्ल होने के विचार को किसी भी चिकित्सक को इस कमिटी का सदस्य नहीं बनाया गया।
हमें विश्वास है कि जनसांख्यिकीय बदलाव के संकट के लिए नैसर्गिक प्रसव ही जनसांख्यिकीय संकट को समाप्त करने का प्रभावी शस्त्र है। इस दावे को प्रमाण रखने की चेष्टा अभी मैं करूँगा।
सभी धर्माचार्य, राष्ट्रवादी संगठन के प्रमुख, आंध्र-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ही दंपति को ‘हम दो हमारे दो’ की नीति छोड़कर ‘हम दो हमारे चार’ की नीति पर चलने की विनती कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु की सरकारों ने तीसरी बेटी गर्भधारण को बढ़ावा देने हेतु जनप्रतिनिधियों और सिविल सर्विस के कानून से दो बच्चों की शर्त वापस ली है। तीसरा-चौथा बच्चा होने पर सरकारें आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुकी हैं।
हेतु कितना भी मंगल हो, दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री तथा धर्माचार्यों की यह धारणा आसान है कि पहला और दूसरा बच्चा सिजेरियन (Caesarean) का हुआ हो, तो तीसरी और चौथी बार सिजेरियन करना संभव नहीं है। चिकित्सक मानते हैं कि यह खतरनाक और जानलेवा हो सकता है, यदि तीसरे और चौथे बार सिजेरियन करना पड़े।
अब मैं महाराष्ट्र का निवासी हूँ। छत्तीसगढ़ की पहचान भारत को आशा वर्कर योजना ‘मितानिन’ के नाम से देने वाला एक राज्य और नक्सल मुक्त वाला राज्य है। छत्तीसगढ़ क्या भारत का पहला राज्य हो सकता है जो सिजेरियन प्रमाण 10 से भी कम लाए? सही तकनीक हो तो बड़े से बड़ी समस्या का समाधान निकल आता है।
उदाहरण है—एक गूगल पेमेंट (Google Payment) की टेक्नोलॉजी आई और पैसे की लेन-देन आसान हो गई। फटे-गीले नोट बंद हो गए, खूब छोटे पैसे की बात बंद हो गई, सिर्फ गूगल पेमेंट आने से यह सब हुआ। सीसीटीवी (CCTV) कैमरे आ गए और कई गुनाहगारों की पहचान आसानी से होने लगी। मोबाइल फोन आ गया और संपर्क क्रांति हुई। रेलवे बुकिंग, बस बुकिंग अब मोबाइल से घर बैठे तुरंत होने लगी।
प्रश्न उठता है कि क्या इसी तकनीकी क्रांति से 90 प्रतिशत सिजेरियन बंद होकर नैसर्गिक प्रसव बढ़ेंगे? हाँ, हमारा मानना है कि यह बिल्कुल संभव है। इसके लिए पाँच तकनीक हम आपके सामने रख रहे हैं:
* बर्थ कंपेनियन (Birth Companion)
* बर्थिंग बॉल (Birthing Ball)
* बर्थिंग चेयर (Birthing Chair)
* एंटोनॉक्स गैस (Entonox Gas)
* अल्टरनेट बर्थिंग पोजीशन (Alternate Birthing Position)
ये पाँच तकनीक यदि प्रसव शास्त्र में सम्मिलित हो जाएँ—छत्तीसगढ़ राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में—तो आमूल परिवर्तन ला सकते हैं। सबसे पहले हम सिजेरियन के सही कारणों को जान लें।
जनसामान्य की ऐसी भावना है कि सिजेरियन प्रसव का गुनहगार लोभी चिकित्सक है। तो चिकित्सक का दावा रहता है कि सिजेरियन के आठ कारण हैं:
* गर्भवती की जीवनशैली
* उसकी अकड़ी हुई कमर
* प्रसव वेदना सहनशीलता का ह्रास
* प्रसव भय (टोकॉफोबिया – Tokophobia)
* बच्चे की हृदय गति अनियमित होना, जिसे फीटल डिस्ट्रेस (Fetal Distress) कहते हैं।
* प्रसव अवरोध (नॉन-प्रोग्रेस ऑफ लेबर – Non-progress of Labour)
* प्रीशियस चाइल्ड (Precious Child)
* सिजेरियन ऑन डिमांड (Caesarean on Demand)
तो इन आठ कारणों के कारण चिकित्सक को सिजेरियन करना पड़ता है।
प्रसव व्यवस्था में पहला बदलाव —
महाराष्ट्र के गुट का इन दोनों की जो विश्वास है कारणों का लगता है, उससे अलग हमारी भावना है। हमारा मानना है कि प्रसव कक्ष में रखा हुआ आधुनिक चिकित्सा पद्धति का प्रसव टेबल ही सिजेरियन का सबसे बड़ा कारण है। प्रसूति के लिए आई हुई गर्भवती जब इस टेबल पर लेटती है, तो गर्भाशय और गर्भस्थ बच्चे का 10 किलो वजन उसकी रक्त नलिकाओं को दबाता है। रक्त नलिका दबने से बच्चे को खून मिलना बंद होकर बच्चा अंधमरा होता है, जिसे फीटल डिस्ट्रेस कहते हैं। बच्चे की हृदय गति बढ़ते देख डॉक्टर और नर्स रिश्तेदारों के सामने सिजेरियन का विकल्प रखते हैं।
लेटने से बीमारी होने वाली समस्याओं को ‘सुपाइन हाइपोटेंशन सिंड्रोम’ (Supine Hypotension Syndrome) कहते हैं, जिसका आविष्कार 1953 में मेक्सिको में हुआ। तब से भारत छोड़कर सभी विकसित देशों में लेटकर प्रसव करने पर पाबंदी आई। तो हमारी सोच है कि सुपाइन हाइपोटेंशन सिंड्रोम या प्रसव टेबल जो अभी सभी स्वास्थ्य केंद्रों में है, वही सिजेरियन का सबसे बड़ा कारण है। दुर्भाग्यवश भारतीय प्रसूति विशेषज्ञ इस खतरनाक और विकृत टेबल का प्रयोग अभी भी कर रहे हैं।
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में यही टेबल खरीदी जाते हैं और पाए जाते हैं। विदेशों में 1953 साल से लेटकर प्रसव करना बंद हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी यदि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लेटकर प्रसव बंद हुए, तो सिजेरियन बड़ी मात्रा में कम होंगे।
अब दूसरा बदलाव जान लें।
जब घर में प्रसव होते थे—सास, माँ, ननद, जेठानी, सहेली के घेरे में प्रसव होता था। वे गपशप मारते-मारते प्रसव के आठ-दस घंटे बीत जाते थे। लेकिन 2005 से जब से जननी सुरक्षा योजना आई, संस्थागत प्रसव का प्रचलन हुआ। रिश्तेदारों का प्रसव कक्ष में आना बंद हुआ। इस गलती को पहचानकर 10-12 साल के बाद 2016 के 25 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने एक ‘प्रसव सखी’ (Birth Companion) को प्रसव कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति दी। प्रसव सखी की अनुमति मिलकर 2026 में 10 वर्ष हो गए, लेकिन उसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में कितनी मात्रा में हो रहा है, देखना होगा।
प्रसव सखी की उपस्थिति के फायदे सैकड़ों अध्ययन ने दिखाए हैं। और इसके लिए मेरी विनती है कि यदि छत्तीसगढ़ में प्रसव सखी का प्रचलन चालू करना है, तो पंजीकृत गर्भवती की दाई माँ, सास को प्रसव सखी मानकर मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंजीयन के समय ही उनका नाम प्रसव सखी लिख लें। और माता-बाल विभाग और स्वास्थ्य विभाग मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ऐसी सूचना दें।
सीज़ेर ऑन डिमांड की समस्या
प्रसव वेदना की सहनशीलता का ह्रास होने के कारण ‘सीज़र ऑन डिमांड’ (यानी माँग कर सीज़र करवाना) बढ़ गया है। आजकल रिश्तेदार भी सीज़र की विनती कर रहे हैं।
तीसरा बदलाव: प्रसव वेदना नाशक वायु (एंटोनॉक्स / Entonox)
प्रसव वेदना का नाश करने वाली वायु ‘एंटोनॉक्स’ (Entonox) नाम की है। यह नाइट्रस ऑक्साइड और ऑक्सीजन का मिश्रण है। इसका प्रयोग विदेशों में और भारत के अन्य राज्यों में होता है।
इसके कारण, प्रसव के 7-8 घंटे में 50 या 100 बार एक-दो मिनट की प्रसव वेदना आती है, उस समय यदि ENTONOX वायु गर्भवती महिला सूंघती है, तो उसकी वेदना कम होती है। इस कारण वह शांत रहती है तथा ‘सीज़र ऑन डिमांड’ नहीं करती, यथाकथित प्रसूत होती है। यदि एंटोनॉक्स नामक गैस तकनीक, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सभी सामुदायिक केंद्रों और अस्पतालों में उपलब्ध हो जाए, तो सीज़र ऑन डिमांड—जो सीज़र का एक बहुत बड़ा कारण है—वह कम हो जाएगा।
चौथा बदलाव: वैकल्पिक प्रसव स्थितियाँ
लेट कर प्रसव करना खतरनाक और अवैज्ञानिक होने की बात मान्य होने के बाद, विदेशों में 15 प्रसव स्थितियों की पहचान की गई है। खड़े होकर, उकड़ू बैठकर, घोड़ा बनकर, पानी के टब में, रस्सी पकड़कर, या प्रसव गेंद (बर्थिंग बॉल) पर बैठकर प्रसव करना अब सर्वमान्य हो चुका है।
इन अलग-अलग प्रसव स्थितियों का प्रयोग अपने राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यदि हो, तो बहुत बड़ा लाभ होगा और नैसर्गिक प्रसव की संख्या बढ़ेगी।
पाँचवाँ बदलाव: कमर का लचीलापन और प्रसव गेंद (Birthing Ball) का उपयोग
हम सब जानते हैं कि आधुनिक सुख-सुविधाओं के कारण अपनी युवा बहनों ने कमर का लचीलापन (Pelvic Flexibility) खो दिया है। यही लचीलापन नैसर्गिक प्रसव के लिए परमावश्यक होता है। लचीलापन लाने हेतु गर्भवती बहनें प्रसव गेंद (बर्थिंग बॉल) का उपयोग विदेशों में और अन्य राज्यों में करती हैं।
कोरबा जिले के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रीमती विनिता झारिया जी ने, 30 गर्भवती बहनों पर प्रसव गेंद (बर्थिंग बॉल) का अध्ययन वर्ष 2020 में किया। उन्हें यह देखने को मिला कि प्रसव गेंद का उपयोग करने के कारण उनकी वेदना कम हुई और उनका प्रसव काल जो 14 घंटे का था, वह 7 घंटे पर आ गया।
यदि कोरबा शहर और कोरबा जिले के कुछ अस्पतालों में बर्थिंग बॉल का प्रयोग होता है, तो क्यों नहर अस्पताल में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ₹1,000 की कीमत वाली ऐसी प्रसव बॉल उपलब्ध कराई जाए, ताकि गर्भवती महिलाएँ आठवें महीने से भी उसका उपयोग कर सकें और प्रसव के समय भी कर सकें।
इसके लिए अपने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह बताना पड़ेगा कि उनके आंगनवाड़ी में जो पंजीकृत गर्भवती बहनें हैं, उनको हर रोज 5 मिनट उस प्रसव गेंद के ऊपर बैठने की आदत लगाई जाए। इससे उनके कमर का लचीलापन वापस आ जाएगा और कमर का लचीलापन आने के बाद नैसर्गिक प्रसव के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे तथा सिजेरियन बड़ी मात्रा में कम होंगे।
छठा बदलाव: समाज की मानसिकता एवं जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend)
अब तक के पाँचों बदलाव तकनीक से संबंधित थे, लेकिन छठा बदलाव समाज की मानसिकता से जुड़ा है।
गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस के सुंदरकांड में प्रभु श्री राम की एक कथा है, जिसमें प्रभु श्री राम श्रीलंका जाने के लिए समुद्र को रास्ता देने की प्रार्थना करते रहे, लेकिन समुद्र ने उनकी बात नहीं मानी। तब वे क्रोधित होकर कहते हैं—‘भय बिनु होइ न प्रीति।’ तब उन्होंने अग्निबाण चलाकर समुद्र को सुखा दिया।
वैसे ही, जब वस्तु उपलब्ध या रिश्ता खो जाने का डर नहीं होना, तो नई बात को कोई स्वीकार नहीं करता। ये जो पाँच तकनीकी बदलाव हैं, जो सिजेरियन टाल सकते हैं, उनको स्वीकार अपनी बहनों या मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तभी किया जाएगा जब उनको इसका स्वीकार न करने से होने वाले नुकसान की अनुभूति हो जाए।
यदि सिजेरियन की मात्रा कम नहीं हुई, भारत की जन्मदर इतनी घटेगी कि भारत बुजुर्गों (बुढ़ों) का देश हो जाएगा और हमें जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend) नहीं मिलेगा। अभी जो युवा नागरिक 60 प्रतिशत हैं, घटते-घटते वर्ष 2060 तक 20 प्रतिशत पर आ जाएंगे। सिजेरियन की बढ़ती मात्रा भारत के विनाश का कारण है और भारत की सुरक्षा खतरे में है।
इसलिए नैसर्गिक प्रसव को बढ़ावा देना (प्रमोट करना) ही डॉक्टर, मितानिन दीदी (आशा वर्कर), आंगनवाड़ी वर्कर और समाज की मानसिकता होनी चाहिए, जिससे जन्मदर 2.1 से अधिक होगी, तीन चार प्रसव हो सकेंगे। तभी जनसांख्यिकीय लाभांश का जो लाभ हमारे प्रधानमंत्री जी सोचते हैं, उस संकट से हम सफलतापूर्वक लड़ सकेंगे।

