रायपुर : तीन नल जल प्रदाय योजनाओं के लिए एक करोड़ 53 लाख की स्वीकृति

रायपुर 18 अगस्त 2020
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले में जल जीवन मिशन के तहत तीन नल जल प्रदाय योजनाओं के निर्माण के लिए एक करोड़ 53 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम भिंभौरी में सोलर ड्यूल पंप आधारित नल जल प्रदाय योजना के लिए 51 लाख 39 हजार, ग्राम चिखला में नल जल प्रदाय योजना के लिए 50 लाख 29 हजार तथा ग्राम तुमाखुर्द में सोलर ड्यूल पंप आधारित के लिए 51 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
