गोंड़वाना गोंड़ महासभा बड़ादेव ठाना बंजारी में 24 अप्रैल की बैठक स्थगित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंड़वाना गोंड़ महासभा छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2022, दिन- रविवार ,दोपहर 12:30 बजे से बड़ादेव ठाना बंजारी, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में आहूत की गई थी।कार्यालय पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी रायपुर में छत्तीसगढ़ गोंड़वाना गोंड़ महासभा के पंजीयन का नवीनीकरण की कार्यवाही प्रचलित है , साथ ही पिछले कार्यकाल से संबंधित आय-व्यय के विवरणिका तैयार कराया जा रहा है जो कि अभी पूर्ण नहीं हुआ है। महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम ने सभी सगाजनों, बुद्धिजीवियों ,अध्यक्षगण, समाजिक मुखिया गण एवं युवा साथियों को अवगत कराया कि दिनांक 24 अप्रैल 2022 को आयोजित बैठक, समिति के पंजीयन की नवीनीकरण एवं आय-व्यय का ऑडिट होने तक स्थगित किया जाता है ।आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जावेगी। साथ ही इसकी सूचना पंजीयक फर्म एवं सोसायटी इंद्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर को दी गई है।

