Uncategorized

सुशांत केस की पड़ताल के लिए सीबीआई टीम शुक्रवार को मुंबई में, अभिनेता अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुपम खेर और श्वेता कीर्ति सिंह ने क्या कहा, पढ़िए ट्वीट

Spread the love

By Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

Share

मुंबई / बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड मामले में तफ्तीश के लिए मुंबई में सीबीआई की टीम शुक्रवार को पहुंचने वाली है | इस खबर के बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है | खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिलमिलाए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है | इस बीच बॉलिवुड में इस मामले की सीबीआई जाँच का स्वागत हो रहा है |

फ़िल्मी कलाकारों से लेकर मामले से जुड़े पीड़ितों और गवाहों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करना शुरू कर दिया है | कोर्ट के फैसले पर सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है | श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा, “अब हम चले| फाइनली | सुशांत केस में सीबीआई जांच मिल गई! #CBITakesOver” इस मामले में पिछले काफी वक्त से कई दिग्गज सेलेब्रिटी और करोड़ों फैन्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे |

https://platform.twitter.com/embed/index.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-0&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1295962044638756864&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.newstodaycg.com%2Fcbi-team-to-investigate-sushant-case-in-mumbai-on-friday-read-what-actors-akshay-kumar-kangana-ranaut-anupam-kher-and-shweta-kirti-singh-tweeted%2F&theme=light&widgetsVersion=223fc1c4%3A1596143124634&width=550px

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कंगना रनौत ने इसे मानवता की जीत बताया है| अपने ट्वीट में टीम कंगना ने कहा, ”मानवता की जीत हुई है| सुशांत वॉरियर्स को बधाई| पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति का आभास हुआ है|”

https://platform.twitter.com/embed/index.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-1&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1295964740296929281&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.newstodaycg.com%2Fcbi-team-to-investigate-sushant-case-in-mumbai-on-friday-read-what-actors-akshay-kumar-kangana-ranaut-anupam-kher-and-shweta-kirti-singh-tweeted%2F&theme=light&widgetsVersion=223fc1c4%3A1596143124634&width=550px

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है | उन्होंने अपने ट्वीट में सत्य की पैरवी की | अक्षय का काफी नपातुला ट्वीट सामने आया है | उन्होंने लिखा कि सत्य हमेशा प्रबल होता है |

https://platform.twitter.com/embed/index.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-2&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1295958069239635968&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.newstodaycg.com%2Fcbi-team-to-investigate-sushant-case-in-mumbai-on-friday-read-what-actors-akshay-kumar-kangana-ranaut-anupam-kher-and-shweta-kirti-singh-tweeted%2F&theme=light&widgetsVersion=223fc1c4%3A1596143124634&width=550px

उधर अभिनेता अनुपम खेर ने भी सीबीआई जाँच का स्वागत किया है | अनुपम खेर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ‘जय हो बजरंगबली जय हो’ |

https://platform.twitter.com/embed/index.html?dnt=true&embedId=twitter-widget-3&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1295957105258557440&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.newstodaycg.com%2Fcbi-team-to-investigate-sushant-case-in-mumbai-on-friday-read-what-actors-akshay-kumar-kangana-ranaut-anupam-kher-and-shweta-kirti-singh-tweeted%2F&theme=light&widgetsVersion=223fc1c4%3A1596143124634&width=550px

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सबसे पहले सीबीआई जाँच की मांग करने वाले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सीबीआई जाँच का स्वागत किया | उनका ट्वीट बड़ा दिलचस्प रहा | पढ़िए उनके इस ट्वीट को….

ये भी पढ़े : सुशांत की मौत पर से अब हटेगा पर्दा, CBI -WELL COME, बिहार के डीजीपी ने रिया चक्रवर्ती को याद दिलाई “औकात” तो सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया, देखे वीडियो