छत्तीसगढ़

अकलाडोंगरी डूबान क्षेत्र में अजजा शासकीय सेवक विकास संघ की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता की बनी सहमति*
दिनांक 9 मार्च को धमतरी जिले के अकलाडोंगरी डूबान जोन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी की एक संगठनात्मक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम एवं तहसील धमतरी कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह नेताम की विशेष उपस्थिति तथा डूबान क्षेत्र में संगठन के सक्रिय सदस्य किशन मंडावी, धर्मराज मंडावी,सोनसीर नेताम की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष गेवाराम नेताम द्वारा संघ की प्रमुख संवैधानिक मांग पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने, स्थानीय भर्ती बहाल करने, बैकलॉग भर्ती जारी करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों पर कार्यवाही करने, छात्रवृत्ति हेतु ढाई लाख की सीमा बंधन को शिथिल करने सहित प्रमुख संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र के अजजा संवर्ग के कर्मचारियों- अधिकारियों को संगठन से अधिक संख्या में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। चुंकि क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बाहुल्य है, अतः अजजा संवर्ग के विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष विद्यालय, प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं, राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्यता परीक्षा, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, श्रमिक कार्ड संबंधी योजना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी पहुंचा कर एवं तथा उनका मार्गदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस हेतु क्षेत्र में संगठन की ओर से भविष्य में किसी प्रकार के सहयोग हेतु भी तत्पर रहने की बात कही गई। साथ ही संगठन द्वारा भविष्य में अपने संवैधानिक अधिकारों की मांगों के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया गया। संगठन की ओर से अजजा संवर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को अपने-अपने सामाजिक संगठनों में भी रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, संवैधानिक अधिकार के लिए जुड़कर काम करने हेतु भी अपील किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्य करण सिंह तारम, राधेश्याम कावड़े, मोरध्वज कंवर, घनश्याम कावड़े, पंचराम उइके,तुलसीराम सलाम आदि शामिल थे।