छत्तीसगढ़

लोधेश्वरधाम में होली मिलन संपन्न, खेली फूलो की होली लोधी समाज द्वारा पानी बचाने का लिया संकल्प

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह बडे ही हर्षोल्लास एवम उत्साहजनक वातावरण में आयोजित किया गया है। सैकडों की तादात में स्वजातीय बंधूओ ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया । यह कार्यक्रम रविवार को “लोधेश्वरधाम” टोल प्लाजा के पास कुम्हारी में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि लोधी समाज के पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण सहित स्वजातीय बंधूओ ने जल संरक्षण एवम संवर्धन के लिए फूलों की होली खेली । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माता एवम बहनों का पुष्पगुच्छ एवम बतासा माला भेंट भेदकर स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के वयोवृद्ध एवम संरक्षकगणो का माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर एवम बतासा माला, फुलमाला भी भेंट किया गपा। इस अवसर पर सामाजिक बैठक भी संपन्न हुई, जिनमें आगामी वार्षिक कैलेंडर के अलावा लोधेश्वरधाम के उत्थान और विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि जब समाज के लोग एक जगह एकत्रित होते है, तब एक-दूसरे को जानने एवम समझने का मौका मिलता है। इस दौरान वार्षिक सदस्यता एवम आजीवन सदस्यता बनाने के साथ-साथ लोधेश्वरधाम के विस्तार करने पर संरक्षकगणो से चर्चा भी किया गया। इस अवसर पर सभी स्वजातीय बंधूओ ने फाग गीत प्रस्तुत किए और जमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलो की होली खेली गई। पर्यावरण संरक्षण एवम संवर्धन और जल बचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोधेशवरधाम की विधि सलाहकार लोधी कंचनबाला एडवोकेट, वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती शीला बाई ढेकवारे का फूल माला एवम बतासा माला भेंटकर सम्मान भी किया गया। साथ ही उपस्थित सभी नारीजगत को बधाई एवम शुभकामनाए दिए। इस अवसर पर मुख्य संरक्षकगण श्री एच. डी. ढेकवारे, श्री जे. एल. कचलरिया, अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे, एन. के. दशहरे, के. डी. नागपुरे, मोहन उपारकर, तिलकचंद रणगीरे, डी. एल. जंघेला, कोषाध्यक्ष राजेश्वर नागपुरे,भैय्यालाल लिलहारे, प्रहलाद बिरनवार, दयानंद सिंह ठाकुर, थानसिंह लिल्हारे, हुलास लिल्हारे, बिहारी लाल पिछोडे, ग्यानीराम मच्छिरके, यशवंत लिल्हारे, उमेन्द्र बिरनवार, कृष्णा, प्रेम उपवंशी, गणेश सुलाखे, पन्नालाल नागपुरे, विक्रम बिरनवार, थानसिंह लिल्हारे आदि के अलावा अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लोधी प्रहलाद दमाहे सचिव लोधेश्वरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ ने किया।