Uncategorized

कृषि अधिकारी हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, SBI बैंक मैनेजर बनकर खाते से निकाल लिए 68 हजार रुपए

By: Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

|

कृषि अधिकारी हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, SBI बैंक मैनेजर बनकर खाते से निकाल लिए 68 हजार रुपए

गुंडरदेही ब्लॉक का एक कृषि अधिकारी एटीएम फ्रॉड का शिकार हो गया है। ठग ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताकर अधिकारी को झांसे में ले लिया। (Online fraud in Bhilai)

भिलाई. गुंडरदेही ब्लॉक का एक कृषि अधिकारी एटीएम फ्रॉड का शिकार हो गया है। ठग ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताकर अधिकारी को झांसे में ले लिया। धोखे से ओटीपी मांगकर खाते से 68 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज देखकर अधिकारी सीधे थाना पहुंचा। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

अधिकारी के उड़ गए होश 
पूरे मामले में कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को दोपहर एक बजे मोबाइल पर कॉल आया कि व स्टेट बैंक से मैनेजर महेंद्र बोल रहा है और आपके एटीएम को अपडेट करना है। जिसमें उनके द्वारा ओटीपी पूछने पर कृषि अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी दे दिया और देखते ही देखते अधिकारी के खाते से तीन बार करके 68 हजार रुपए निकाल लिए। जब मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो अधिकारी के होश उड़ गए।

शाम तक पैसा आने का दिया झांसा 
पैसे निकलने की जानकारी लेने जब अधिकारी ने दोबार उसी नंबर पर कॉल किया तो उक्त व्यक्ति ने कह दिया अपडेट होने के बाद शाम तक पैसा वापस आ जाएगा। जिसके बाद अधिकारी को अहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गया है। उन्होंने गुंडरदेही थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की है।

अधिकारी के लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर थाना प्रभारी ने ठगी के शिकार हुए अधिकारी को थानेदार ने एटीएम फ्रॉड सहित साइबर ठग की जानकारी दी। मामले में गुंडरदेही पुलिस सायबर सेल के माध्यम से आगे की कार्रवाई में जुट गई है।