राष्ट्रीय

जानिए इस बजट से किसे-क्या मिला… सोना-चांदी होगा सस्ता, मोबाइल होंगे महंगे… ये रही इस बजट की खास बातें

Spread the love

. Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

नईदिल्ली 1 फरवरी 2021। मोदी सरकार आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगतार तीसरा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान सरकार ने 75 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को बड़ी राहत दी। टैक्स सुधार की दिशा में राहत देते हुए न सिर्फ टैक्स असेसमेंट की समय सीमा घटा दी, बल्कि सरकार ने ऐलान किया कि अब 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को इनकम टैक्स भरने की जरूरत नहीं होगी।

Watsapp

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की गई कि मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है, अब इसे 2.5 फीसदी तक किया गया है. हालांकि, कॉपर और स्टील में ड्यूटी को घटाया गया है. सोना-चांदी से भी कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है. एक अक्टूबर से देश में नई कस्टम नीति लागू हो रही है.

अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों ITR नहीं भरना होगा. हालांकि, ये सिर्फ पेंशन लेने वालों को लाभ मिल सकेगा. निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं, लेकिन अब इस बार उन्हें डबल टैक्स सिस्टम से छूट देने का काम किया जा रहा है. स्टार्ट अप को जो टैक्स देने में शुरुआती छूट दी गई थी, उसे अब 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि सभी के लिए घर, रियायती दर पर घर हमारी सरकार का ध्‍यान है. लोन के 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर ब्याज पर छूट की स्कीम एक साल बढ़ाई गई है.