Uncategorized

मुख्यमंत्री को WISH करने 15 मिनट का TIME, संभागवार होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जानें यहां पूरी समय सारणी…!

Spread the love

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन पर 23 अगस्त को सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश के आम नागरिकों, जिला, शहर, नगर, ब्लॉक अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। यह वीडियो कांफ्रेंसिंग संभागवार होगी।

बस्तर संभाग में दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:15 तक, सरगुजा संभाग में दोपहर 12:15 से दोपहर 12:30 तक, बिलासपुर संभाग में दोपहर 12:30 से दोपहर 12:45 तक, दुर्ग संभाग में दोपहर 12:45 से दोपहर 1 बजे तक और रायपुर संभाग में दोपहर 1 बजे से दोपहर 1:15 तक होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसी और आम नागरिक सभी संभागों के अंतर्गत आने वाले 28 जिलों के किसी भी जिला कलेक्ट्रेट व 146 ब्लॉक जनपद पंचायतों के वीडियो कांफ्रेंसिग रूम से मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं। इसकी व्यवस्था की गई है।