फ्यूचर द युथ फाउंडेशन की अनोखी सौंदर्य प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया पूरी हुई- रघुवीर यादव
भिलाई । जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज वर्तमान कोरोना महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फ्यूचर द युथ फाउंडेशन ने युवाओं के लिए ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट मि.& मिस फ्यूचर द यूथ फाउंडेशन मेशअप आईकॉन 2020 का आयोजन किया था जिसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 18 अगस्त समय दोपहर 3:00 बजे तक थी ।इस प्रतियोगिता में मुख्यतः प्रतिभागियों को ट्रेडिशनल ड्रेस में दो फ़ोटो भेजनी थी जिसमें एक फोटो मास्क पहनकर तथा दूसरी मास्क के बगैर । अध्यक्ष श्री रघुवीर यादव ने बताया हमारे द्वारा आपकी भेजी गई फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया जिसमें सबसे ज्यादा लाईक पाने वाले 15 प्रतिभागियों जिनमें मुस्कान घिंतानी , आकृति चंद्राकर, प्रियंका साहू, तृप्ति खिचारिया, स्वाति चंद्राकर, आशीष साहू, रूपल मिश्रा, शिवाली भोसले, चंद्रशिवम सिंह, सुशांत सोनवानी, तनु सिंह, वैष्णवी गंगने, पायल सोनी, तनिष्का ठाकुर, रितु ठाकुर ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई।फाइनल राउंड में पहुंचने वाले प्रतियोगियों की “अदा मिसेज इंडिया क्लासिक” दीपा मेश्राम व मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड शीतल उपाध्याय 20 अगस्त व 22 अगस्त को फ्री ग्रूमिंग क्लास लेंगी। फाइनल राउंड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विजेताओं की घोषणा 30 अगस्त को की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह जी (प्रकाश इंडस्ट्रीज रायपुर),श्री मिथिलेश यादव (संयोजक), दीपा मेश्राम ( अदा मिसेज इंडिया क्लासिक, ब्रांड एम्बेसिडर ऑफ अदा मिसेज इंडिया 2021),श्रीमती शीतल उपाध्याय जी (मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड टॉपर), नर्माता प्रियदर्शनी ( मिस इंडिया 2019), कु.ओजस्वी साहू ( आरू ) जी ( बाल लोक गायिका),श्री अनिल सिन्हा जी (फूफू के गोठ के फेम) श्रीमती रितिका यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सौरव यादव (फैशन डिजाइनर)(श्री जगभान यादव सचिव, सूरज यादव सलाहकार, आमिर हस्मी (मूवी मेकर & डायरेक्टर) रहेंगे। प्रथम दो विजेताओं को सर्टिफिकेट और स्पेशल गिफ्ट ABR Film Production की तरफ से मिलेगा। इसके बाद top 15 नंबर तक आने वाले को फाइनलिस्ट सर्टिफिकेट व टॉप 100 को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कंटेस्ट के ऑर्गेनाइज टीम दिव्या घोघरे, स्नेहा बांधे, भास्कर साहू है

