Uncategorized

नवज्योत ने रचा इतिहास सिक्ख धर्म का ध्वज 13 हजार फीट की ऊंचाई से की डाइविंग

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे रायपुर खरियार रोड के सिक्ख युवक ने सिक्ख समाज के ध्वज के साथ 13 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में स्काई डाइविंग कर कीर्तिमान स्थापित किया है इस स्काई डाइविंग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है मिली जानकारी के अनुसार खरियार रोड निवासी 25 वर्षीय नवज्योत गुरु दत्ता फरवरी में दुबई यात्रा पर थे यहां उन्होंने स्काई डाइविंग के दौरान समुद्र सतह से 13 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई से डाई लगाया डाइविंग के समय सिक्ख धर्म का ध्वज निशान साहब लहराते हुए इतिहास रचा है इतनी ऊंचाई से धर्म दर्ज या किसी भी प्रकार का ध्वज लेकर छलांग लगाने का यह पहला कारनामा है गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे शामिल करते हुए नवज्योत सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया है इस साहसिक कदम के लिए सिक्ख समाज ने उन्हें सम्मानित किया यह नगर के व्यापारी चरण सिंह गुरु दत्ता के पौत्र एवं अमरजीत सिंह गुरूदत्ता के पुत्र हैं इस सराहनीय कार्य के लिए पूरे देश से सिक्ख समुदाय ने नवज्योत सिंह को बधाई दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *