छत्तीसगढ़ सरकाररायपुरराष्ट्रीय

रायपुर मंडल में स्वच्छता पखवाडा के दूसरे दिन स्वच्छ स्टेशन थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

रायपुर :- 17 सितम्बर 2020/ जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

     भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
     आज दिनांक 17 सितम्बर 2020 को स्वच्छ स्टेशन थीम पर रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
     रायपुर स्टेशन पर स्टेशन  स्टेशन डायरेक्टर बी.वी.टी. राव एवं दुर्ग स्टेशन पर मुख्य स्टेशन प्रबंधक मोइनुद्दीन द्वारा प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, केटरिंग स्टाॅल के साथ ही साथ पूरे स्टेशन परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान सफाई में उपयोग होनेे वाली मशीनों, बाटल क्रशिंग मशीन की उपलब्धता, डस्टबीनों एवं सामानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। स्टेशन प्लेटफार्म को गंदगी एवं प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय एवं सामान्यतः ज्यादा गंदे होने वाले जगहों की साफ-सफाई की गई तथा कचरों का निष्पादन किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। साथ ही रैली निकालकर यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाडियों में स्वच्छता बनाये रखने का आग्रह किया गया। 
   इसके अलावा स्वच्छ स्टेशन थीम पर मंडल के सभी स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही यात्रियों को कचरे को कूडेदान में डालने तथा गंदगी नही फैलाने से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाकर स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रेरित किया जा रहा है।