दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तीसरे दिन स्वच्छ कार्य स्थल परिसर
रायपुर – 18 सितम्बर 2020, जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल मे आज दिनांक 18 सितंबर, 2020 को रायपुर रेल मंडल मे सभी कार्यालयों मे उनके कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य स्थलों की साफ़ सफाई की । इसी तरह मंडल के सभी स्टेशनों के कार्यालयों ,बुकिंग ऑफिसों,पार्सल,पीआरएस मे भी कार्य स्थलों की साफ़ सफाई की गई । इसके साथ ही रनिंग रूम - रायपुर,मंडल चिकित्सालय , वर्कशॉप - विद्युत लोको शेड भिलाई, मार्शलिंग यार्ड भिलाई ,कोचिंग डिपो – दुर्ग, डीजल शेड रायपुर,एक्सचेंज यार्ड भिलाई, पी.पी. यार्ड भिलाई, क्रू लॉबी- बी. एम. वाई, मे गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया । स्टेशनों, कार्य परिसरों में पौधों की छटनी साथ ही दीवारों को पेंटिंग से सौदर्यरीकरण किया गया ।

