GOOD NEWS : मां दंतेश्वरी विमानतल से पहली उड़ान कल… सीएम बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन… जानिए पूरी खबर
बस्तर।जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण शनिवार को मां दंतेश्वरी के नाम पर करते हुए एयरपोर्ट पर मां दंतेश्वरी के नाम की पट्टिका लगा दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन का मोनो और आमचो बस्तर का लोगो भी लगाया गया है। बता दें कि बस्तरवासियों के लिए मां दंतेश्वरी अराध्य मानी जाती है।
नामकरण के लिए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। जिसके बाद शासन की ओर से एयरपोर्ट का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करना तय किया गया। सोमवार 21 सितंबर से यहां से उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन करेंगे।

