ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकाररायपुर

ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा निर्देश….PDS के खाद्यान्न के लिए नहीं लगाना होगा अंगुठा…. कोरोना के मद्देनजर 31 मार्च तक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर रोक… आदेश हुआ जारी

Spread the love

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

रायपुर 15 मार्च 2020। कोरोना के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक और ऐहितियाति आदेश जारी किये हैं। 31 मार्च तक सार्वजनिक वितरण की दुकानों पर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं देना होगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक खाद्यान्न लेने के दौरान अंगुलियों के जरिये हितग्राहियों को खुद के सत्यापन पर रोक लगा दी है। अब या तो टेबलेट में फोटो लेकर या फिर मोबाइल के जरिये ओटीबी लेकर खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

Watsapp

खाद्य सचिव डा कमलप्रीत सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने कई बड़े कदम उठाये हैं। राज्य के स्कूलों और कालेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है, तो वहीं स्वीमिंग पुल, लाइब्रेरी, सार्वजनिक आयोजनों, जिम, सिनेमाघरों सहित अन्य आयोजनों पर भी 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंध कर दियाहै।

इसी कड़ी में खाद विभाग की तरफ से ये अहम आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *