Sunday, October 18, 2026
Uncategorized

उत्तर बस्तर कांकेर : ऑनलाईन रोजगार मेला एवं प्लेमेंट कैंप का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक…

By जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज- September 25, 2020    

जिला रोजगार कार्यालय कांकेर के माध्यम से नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर तीन दिवसीय ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक फायर सेफ्टी मैनेजमेंट रायपुर में आयोजित किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा 55 रिक्तियों के आधार पर ऑनलाईन भर्ती एन.सी.एस पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिए आवेदक को ncs.gov.in (एनसीएस डाट जीओव्ही डाट इन) पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है, उक्त पोर्टल के माध्यम से आवेदक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए तथा पोर्टल में पंजीयन हेतु जिला रोजगार कार्यालय कांकेर में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर.ठाकुर ने बताया कि ऑनलाईन मेल एवं प्लेमेंट कैंप में फायर मेन के 10 पद, डोपो ड्रायवर के लिए 05 पद, सिक्युटरी गार्ड के 30 पद और कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 पदो पर भर्ती की जायेगी। जिले के इच्छुक आवेदक उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।