Thursday, May 21, 2026
Latest:
Uncategorized

लांकडाउन में ग्राम कोर्टनी के नव युवकों की एक अनोखी पहल।

Spread the love

छत्तीसगढ़ दुर्ग के ग्राम कोर्टनी में लॉकडाउन के दरमियान नव युवकों द्वारा एक अनोखी पहल की गई है जिसमें निगम द्वारा जो पार्कों में बेंच लगाए जाते हैं उसी प्रकार युवा ने गाँव में इको फ्रेंडली ब्रेंच बना रहे हैं। जिसमें केवल बांस की डंडियों का उपयोग इन युवकों ने किया है और इसे बेंच का आकार दिया है। गांव के कई जगहों पर इससे लोगों के बैठने के लिए बनाया है ताकि लॉकडाउन के समय अगर कोई बाहर निकलता है तो कुछ देर इस बेंच पर बैठ सके यह एक तरफ से देखा जाए तो गांव के इन युवकों द्वारा एक काफी सराहनीय पहल और अनोखी पहल की गई है जिसमें इको फ्रेंडली बेंच बनाया गया है जो केवल बांस की लकड़ियों से बना है इसमें किसी भी तरह से कोई लौह अयस्क का उपयोग नहीं किया गया है। वहीं दूसरी और पूरे गांव के लोग युवाओं कि इस पहल की काफी सराहना भी कर रहे हैं।
इस सराहनिय पहल में कई युवाओ ने आगे आ कर काम किया जिसमें यूथ कांग्रेस कमेटी युवा मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद तोमन यादव बिसराम साहू गौतरिया निषाद पूनम यादव कामेश निषाद हेमलाल पड़े कोमल ठाकुर हेमंत विश्वकर्मा पप्पू साहू और गाँव के कई युवाओ ने अपना योगदान दिया