एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का लोकार्पण एम्बुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध
बैकुंठपुर,( कोरिया) 29 सितंबर
संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक अम्बिका सिंहदेव और कलेक्टर कोरिया सत्यनारायण राठौर की उपस्थिति मे एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का लोकार्पण जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया।
एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाने के बाद अम्बिका सिंहदेव ने कहा: ” क्षेत्र के मरीजों की सुविधा के लिए ऐसे एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसमे सभी लाईफ सपोर्ट सिस्टम हो ताकि गंभीर मरीजो के उपचार मे सहुलियत हो और उन्हे रेफर करने की स्थिति मे आवश्यक चिकित्सीय सुविधा मिले |भविष्य मे भी स्वास्थ्य सुविधाओं की बढोतरी के लिए आवश्यक जरूरतों की पूर्ति की जायेगी। “
कलेक्टर सत्यनारायण राठौर ने कहा: ” मरीजो के किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए इस दिशा में हम सतत प्रयत्नशील है| क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा मे निरंतर बढोत्तरी होती रहेगी । मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मिले,इसके लिए जिला प्रशासन सदैव संकल्पित है ।“
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां. रामेश्वर शर्मा ने बताया यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर, आक्सीजन,कार्डियक मानीटर,प्लस आक्सीमीटर की भी सुविधा उपलब्ध है। मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवा की दिशा में यह निःशुल्क एंबुलेंस वरदान साबित होगा।
जाने क्या है एम्बुलेंस
एम्बुलेंस या रोगीवाहन ऐसा वाहन है जिसका प्रयोग किसी रोगी या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी स्थान से अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुँचाने या एक उपचार केन्द्र से दूसरे उपचार केन्द्र तक ले जाने में किया जाता है। एम्बुलेंस में, रोगी के अस्पताल पहुँचने तक, उसे चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जाती है।एम्बुलेंस के ऊपर चमकती बत्तियां और सायरन लगा रहता है ताकि भीड़ से भरे यातायात से गुजरते समय उसे रास्ता मिल सके जिससे समय पर रोगी को अस्पताल पहुँचाया जा सके।इसकार्यक्रम में आशीष डबरे,रामकृष्ण शर्मा,संजीव सिंह,अर्पित गुप्ता,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

