Friday, July 24, 2026
Latest:
राजनीतिरायपुर

विष्णुदेव साय युद्धवीर सिंह के प्रस्ताव को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लें -कांग्रेस

        

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर /12 अक्टूबर 2020/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को भाजपा के ही पूर्व विधायक युध्दवीर सिंह के मांग को स्वीकार कर मरवाही से चुनाव लड़ लेना चाहिये।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी गहराई का अंदाजा लग जायेगा । मरवाही सीट अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है विष्णु देव साय इसी वर्ग से आते भी है।वर्तमान में वे कही से भी विधायक और सांसद भी नही हैं।ऐसे में उनके पास चुनाव नही लड़ने का कोई बहाना भी नही है।भारतीय जनता पार्टी के वे नेता जो लगातार राज्य सरकार के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी करते रहते है उन्हें जबाब देने का अवसर भी मरवाही की प्रबुद्ध जनता को मिल जाएगा। यदि उनके प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव में उतरेंगे तो भारतीय जनता पार्टी को पता लग जायेगा उनके झूठ के गुब्बारे में कितनी हवा भरी हुई थी ।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि 2018 के विधान सभा चुनाव में हुई दुर्गति से उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। मरवाही से यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ते है तो जनाधार वापसी का मुगालता पाले बैठे भाजपाइयों को इस गलतफहमी से भी बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
सुशील आनंद शुक्ला
सदस्य
कांग्रेस संचार विभाग