छत्तीसगढ़राजनीति

महासमुंद लोकसभा सीट से हमर राज पार्टी की प्रत्याशी गणेश राम ध्रुव ने किया नामांकन दाखिल किया 04/04/2024

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
आदिवासियों के हितों, जल, जंगल जमीन के संरक्षण का मुद्दा लेकर हमारे राज पार्टी की प्रत्याशी गणेश राम ध्रुव ने महासमुंद लोकसभा सीट से अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। वह आदिवासी नृत्य दल की अगवानी में नामांकन दाखिल करने पहुंची थी। इस दौरान हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सत्ता में आकर आदिवासियों के हित की रक्षा, जल, जंगल ,जमीन को बचाने आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा हमर राज पार्टी का गठन किया गया है। अब इस पार्टी के उम्मीदवारों ने प्रदेश की लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। महासमुंद लोकसभा सीट से हमर राज पार्टी की उम्मीदवार गणेश राम ध्रुव ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी की मौजूदगी में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सशक्त भारत की बात की जा रही है, लेकिन किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। किसानों को पर्याप्त बिजली पानी मुहैया नहीं हो पा रही है। वहीं जल जंगल जमीन छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जल ,जंगल ,जमीन के संरक्षण और आदिवासियों के हित व उद्योग और क्षेत्र के विकास की होगी।
नामांकन दाखिले के दौरान हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नागवंशी ने कहा कि आदिवासी समाज से हमने राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। हमर राज पार्टी धरातल पर निर्णय लेती है, उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को कमजोर कर दिया गया है। देश में असमानता को दूर करने की दिशा में हमारी पार्टी कम कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर हमर राज पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने जा रही है।
विनोद कुमार नागवंशी राष्ट्रीय महासचिव हमर राज पार्टी
हमर राज पार्टी की प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व सभा और आदिवासी नृत्य की अगवानी में रैली का आयोजन किया गया जो कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। हमर राज पार्टी द्वारा इस लोकसभा चुनाव में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र में भी अपने प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं।