छत्तीसगढ़

आदिवासी जमीन के गैरआदिवासीकरण पर सर्व आदिवासी समाज जिला बिलासपुर ने २४वीं और लोरमी, जिला मुंगेली में तीसरी आपत्ति दर्ज की

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

सर्व आदिवासी समाज मालखरौदा जिला सकती के सजग सोशल एक्टिविस्ट श्री रामलाल नेताम जी से प्राप्त आम इश्तिहार के जवाब में सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने लोरमी तहसील कोर्ट में २४वीं और लोरमी जिला मुंगेली में तीसरी आपत्ति दर्ज की.

कथित रूप से ग्राम दुल्लापुर तहसील लोरमी निवासी श्री रामसिंह पिता मधुर सिंह ग्राम अखरार प.ह. नं 10 तहसील लोरमी जिला मुंगेली स्थित अपने स्वामित्व की भूमि खसरा नं 9/18 रकबा 0.7290 हे. = 1.80 एकड़ भूमि को गैर आदिवासी लक्ष्मीनारायण पिता मोहनलाल जायसवाल निवासी ग्राम अखरार के पास विक्रय की अनुमति चाहते हैं. संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस सम्बन्ध में दुल्लापुर गाँव जाकर पतासाजी की तो यहाँ तथ्य उभरकर सामने आया कि गैर आदिवासी जायसवाल ने मधुर सिंह गोंड के नाम पर उक्त भूमि क्रय की है और वही काबिज भी है. मधुरसिंह गोंड के फौत होने पर स्वामित्व रामसिंह गोंड के नाम पर आ गया है. अब गैर आदिवासी जायसवाल विक्रय अनुमति लेकर भूमि अपने नाम पर करना चाहता है.

इस अभियान में सर्व आदिवासी समाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ सर्व श्री समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा जिला बिलासपुर, मिथलेश ध्रुव जिला अध्यक्ष यु. प्र. मुंगेली, अनिल ध्रुव जिला अध्यक्ष आदिवासी स्टूडेंट यूनियन बिलासपुर, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. बिलासपुर जगदीश प्रसाद सिदार सकृय कार्यकर्ता श्री अकत राम ध्रुव जिला अध्यक्ष जनजाति कर्मचारी विकास संघ का विशेष सहयोग रहा.