रायपुर

रामनगर के शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण 25 लाख 37 हजार की लागत से शीघ्र होगा

Spread the love


महापौर श्री एजाज ढेबर एवं संसदीय सचिव पष्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय ने कार्यारंभ किया
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 के तहत आने वाले रामनगर के शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र 25 लाख 37 हजार रू. की स्वीकृत लागत से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से होगा। नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर और संसदीय सचिव रायपुर पष्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय ने रामनगर के शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का षिलान्यास एवं भूमिपूजन कर कार्यारंभ नगर निगम जोन 7 के जोन अध्यक्ष श्री मनीराम साहू, एमआईसी सदस्य श्री सुरेष चन्नावार, श्री जितेन्द्र अग्रवाल, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहायक अभियंता श्री संजय वर्मा, सहित गणमान्यजनों एवं नगर निगम जोन 7 व रायपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की उपस्थिति में किया। महापौर श्री ढेबर एवं संसदीय सचिव पष्चिम विधायक श्री उपाध्याय ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को स्वीकृति अनुरूप तत्काल रामनगर के शीतला तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ करवाकर 6 माह की तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग कर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करवाना जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रामनगर के शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत तालाब में विसर्जन कुुंड निर्माण कार्य , तालाब के चारो ओर फुटपाथ निर्माण कार्य, घाट निर्माण कार्य, महिला चेंजिंग रूप की व्यवस्था, लाईटिंग की व्यवस्था, ग्रील एवं वृक्षारोपण कार्य आदि विविध विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य 25 लाख 37 हजार रू. की कुल परियोजना लागत से निर्धारित 6 माह की समय सीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा हेतु करवाये जायेंगे। महापौर श्री ढेबर ने नागरिको से अनुरोध किया कि वे भी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण करें और यदि उन्हें गुणवत्ता में कोई कमी दिखलाई पड़े तो वे सीधे उन्हें अथवा रायपुर पष्चिम विधायक संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय को इसकी जानकारी देकर षिकायत करें ताकि समय रहते गुणवत्ता सुधार तत्काल सुनिष्चित करवाया जा सके।