Uncategorized

ऑनलाइन साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर को

Spread the love

By Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
रायपुर। शहर जिला साहू संघ में इस बार साहू युवक- युवती परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर रविवार को ऑनलाइन आयोजित होगा।
शहर जिला साहू संघ रायपुर के जिला अध्यक्ष मेघराज साहू के नेतृत्व में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही कर्माधाम (कृष्णानगर), संतोषी नगर में रविवार, 11 अक्टूबर को समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में वर्ष 2019-20 की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है की एक व्यक्ति एक ही समाजिक पद पर रहेंगे। विगत 30 वर्षों से समाज में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन होते चले आ रहा है। लेकिन इस वर्ष कोविड-19 के कारण आगामी 27 दिसंबर 2020 रविवार को ऑनलाइन युवक-युवती परिचय एवं जीवन साथी पत्रिका का विमोचन करने का विचार सभी पदाधिकारियों ने लिया है। उक्त जानकारी शहर जिला साहू संघ के मीडिया प्रभारी अश्वनी साहू ने दी है।

जिला साहू संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने लिया फैसला