छत्तीसगढ़ सरकारराष्ट्रीय

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संरक्षा सेमिनार (safety seminar) का आयोजन किया गया

Spread the love

रायपुर- 22 अक्‍टूबर ,2020/ जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

आज दिनांक 22 अक्‍टूबर ,2020 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर विद्युत परिचालन एवं परिचालन कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई –
शंटिंग के समय बरती जानेवाली सावधानियां एवंं गाडि़यों की सेक्‍योरिंग और क्‍लीयरिंग।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री लोकेश विश्नोई, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ परिचालन/रायपुर, डॉ. डी. एन. बिस्‍वाल/वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री अरिजीत सिंह /मंडल परिचालन प्रबंधक/रायपुर एवं श्री आर. के. देवांगन/सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं रनिंग कर्मचारियों को मिलाकर कुल 102 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।