सामाजिक

भव्य नवाखाई मिलन समारोह आदिवासी राज राजगोंड समाज केंद्र सभा झरगांव

Spread the love

 

 

झरगांव। 3-10-21 अंचल के पारंपरिक त्यौहार नवाखाई मिलन समारोह केंद्रसभा झरगांव आदिवासी राजगोंड समाज चार गढ़ का मिलन समारोह कार्यक्रम अष्टवर्ग सगा समाज के द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम के प्रारंभ में इष्ट देव श्री श्री चतुर्भुज बूढ़ादेव का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया आयोजन की मुख्य अतिथि उड़ीसा नवरंगपुर सांसद तिरु माल रमेश चंद्र माझी जी उपस्थित रहे सांसद माझी ने उपस्थित विशाल जनसमूह को अष्टवर्ग समाज को नवाखाई मिलन समारोह का हार्दिक शुभकामना अष्वर्ग समाज बंधुओं को नवाखाई जुहार साथ ही समाज को एकता के साथ काम करने का आग्रह किया

राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा करने की आग्रह किया सभा को संबोधित करते हुए तिरुमल गोवर्धनसिंह माझी जी पूर्व विधायक संसदीय सचिव ने सभी समाज अष्टवर्ग बंधुओं को नवाखाई मिलन समारोह का हार्दिक शुभकामना नुआखाई जोहार को बंधु मिलन समारोह कहा माझी ने समाज का पहला महासभा 1970 में पहली बार झरगांव में 4 दिन हुआ और एक अष्ट वर्ग समाज का नियमावली बना उसी के आधार पर हमारा समाज का रीति रिवाज होता है हर साल हमारे आदिवासी राजगोंड समाज 4 गढ़ मिलन समारोह का कार्यक्रम होता है

उपस्थित समाज को सभी राजनीतिक पार्टी से ऊपर उठकर सामाजिक एकता बनाए रखने व समाज सेवा करने का आग्रह क्या साथ ही पूरे अष्ट वर्ग समाज को नशा मुक्त समाज बनाने का सभी बुजुर्गों से अपील किया जब तक नशा में लिप्त रहेंगे समाज में एकता नहीं आएगा इसलिए नशा मुक्त समाज की आवश्यकता है

नशा राजा को भी रंग बना देता है बड़े-बड़े का नाश किया है इसीलिए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया और हम सब समाज बंधु के कर्तव्य है


आदिवासी राजगोंड समाज केंद्र सभा झरगांव के सभापति बिंद्रा नवागढ़ विधायक तिरुमाल डमरुधर पुजारी जी भी उपस्थित मुख्य अतिथि नवरमपुर सांसद तिरुमाल रमेश चंद्र माझी जी वह सभी ब्लॉक से आए हुए अध्यक्ष जनपद सदस्य सरपंच पंच केंद्र सभा झरगांव के सभी ग्रुप सभापति चार गढ़ से उपस्थित ग्रुप सभापति और समाज प्रमुख समाज सेवक और मंच में उपस्थित पिता माताओं बहनों युवा साथियों सभी को नवाखाई जुहार हार्दिक शुभकामना उपस्थित समाज को संबोधित करते हुए सभी सगा समाज को संगठित रहने को कहा और अष्ट वर्ग समाज के कई सेवा दे चुके अधिकारी कर्मचारी का सम्मान किया गया साथ ही उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना किया चार गढ़ के मुखिया उपस्थित रहे उपस्थित अष्टवर्ग समाज के द्वारा आपसी भाईचारा बंधु मिलन एक दूसरे के साथ नुआखाई जुहार भेट कार्यक्रम में पूरे समाज को एकता का संदेश दिया साथ ही विभिन्न विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मांदली नाचा और नर्तक दलों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति रहा
उपस्थित सदस्य समस्त 4 गढ़ समाज के पदाधिकारी