Sunday, October 18, 2026
Uncategorized

ओबीसी कल्याण संघ की बैठक में जेठमल बने प्रदेश अंकेक्षक

 24/10/2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

धमतरी। छग पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के पदाधिकारियों द्वारा 22 अक्टूबर गुरुवार को बैठक आयोजित कर हेमशंकर जेठमल साहू को संघ के प्रदेश अंकेक्षक पद पर नियुक्ति दी गयी।
इसी बीच रायपुर से आये सदस्यों से भी ओबीसी संघ के उद्देश्य के अनुसार समाज की प्रमुख समस्या जैसे रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय, कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
ओबीसी की इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष गंगाराम, महासचिव भागवत वैष्णव, सुरेश पटेल केंद्रीय सदस्य, देवकरण जैन केंद्रीय सदस्य, कृष्णा साहू केंद्रीय सदस्य, सहित कमेटी के प्रमुख सदस्य देवाराम साहू, जिलाध्यक्ष बलि राम सिन्हा, केंद्रीय सदस्य ठाकुर राम साहू, प्रदेशसंरक्षक लीलाराम साहू की मौजूदगी में एवं इन सभी की अनुमति में यह बैठक रखी गयी। इसकी जानकारी विज्ञप्ति के द्वारा महासचिव भागवत वैष्णव ने दी है।