जागरूकता===आपकी समझदारी ही आपको महान बनाती है..

शहरों में तथाकथित समझदार लोगों को सरकार, पुलिस, प्रशासन समझा समझा कर परेशान हो गया है कि #COVID_19 संक्रमण से बचने के लिए घर में ही रहें, लेकिन लोग निकल ही रहे हैं. थोड़ी परेशानी ही सही, लेकिन मेडिकेटेड मास्क, सेनेटाइजर व जरूरी संसाधन हमारी पहुंच में ही हैं. फिर भी ‘हम’ लापरवाह हैं, लेकिन हमारे ही समाज का जंगलों में रहने वाला ये वर्ग, जिसे कथित समझदार लोग जंगली कहते हैं, वे बिना संसाधन के भी जागरूक हैं. यही इनकी महानता है. इनके पास परेशानियों से निपटने के लिए सवाल नहीं होते..अगर कुछ होता है तो उसका समाधान. पोस्ट में आपको जो तस्वीर दिख रही है, वो हमारे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दूरस्थ इलाके आमाबेड़ा के कुरू गांव की है. मेडिकेटड मास्क तो दूर आस पास अस्पताल भी नहीं है. फिर भी #CORONA के संक्रमण से बचने इन्होंने समाधान निकाल ही लिया. फोटो कांकेर के हमारे साथी Jiwanand Haldar ने उपलब्ध कराई है.
#Tribal_of_Chhattisgarh
