Uncategorized

शहर के देवेंद्र नगर, खमतराई और कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ जांच की गई शुरू.

 खमतराई थाने में शिकायत की है। इसने बताया कि फेसबुक पर इनकी दोस्ती क्लीन्टन मफ्री नाम के व्यक्ति से हुई। एक हफ्ते की दोस्ती के बाद बातें वॉट्सअप पर होने लगीं। ठग ने कहा कि वो स्किन का डॉक्टर है, और महिला को स्किन से जुड़ी परेशानियां थीं। मौका पाकर उसने कह दिया कि वो महिला की स्किन ठीक कर देगा। दोस्ती का हाथ बढ़ाकर उसने गिफ्ट भेजने का दावा किया। महिला को कुछ दिन बाद एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया।

महिला से उसने कहा कि गिफ्ट का पार्सल लेना है तो एक्साईस टैक्स के रूप में पैसे भेजने होंगे। इसके बाद अलग-अलग प्रोसेस करने के नाम पर महिला से किश्तों में रुपए लिए जाते रहे। आरोपी क्लीन्टन मफ्री ने महिला को 30 हजार पाउंड देने का दावा किया फिर एक फोन करेंसी एक्सचेंज से आया और भारतीय रुपए महिला से ही वसूले गए। गिफ्ट और रुपयों के लालच में आकर महिला वो सब करती गई जो ठग उससे कहते रहे। अलग-अलग किश्तों में महिला ने कुल 7 लाख 53 हजार रुपए दे दिए, तब इन्हें अपने साथ हो रहे धोखे का अहसास हुआ।

सोहेल का दावा है कि सागर ने उसके साथ धोखा किया।सोहेल की गैर मौजूदगी में फर्म के नाम पर फर्जी बिल बनाए। खुद के साइन किए और कंपनी का खर्च बढ़ा हुआ दिखाया। इस तरह से उसने करीब 3लाख 28000 रुपये खुद के इस्तेमाल के लिए रख लिए। दस्तावेजों की जांच करने पर इस कारनामे की जानकारी सोहेल को मिली और मामला अब पुलिस के पास पहुंचा है।

कोतवाली थाने में सोहेल कुरैशी ने शिकायत दर्ज करवाई है और अपने ही बिजनेस पार्टनर के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोहेल ने बताया कि उसकी इंडिया टेक्नो पावर इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की फर्म है। उसकी कंपनी के रायपुर और प्रदेश के अन्य जिला में क्लाइंट हैं। यह कंपनी आर्डर लेकर किराए पर गाड़ियां उपलब्ध कराती है। इस काम में उसका बिजनेस पार्टनर सागर प्रकाश मोहिते मदद करता था।