ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

भूपेश बघेल सरकार की प्राथमिकता हर व्यक्ति को मिले स्वच्छ जल—– संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
सरगीपाल के सड़क पारा के लोगों के साथ स्कुली बच्चों को भी मिलेगा लाभ
——
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार भूपेश बघेल की कांग्रेसी सरकार द्वारा सभी लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए गंभीर हैं ।इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता की मांग पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन बोरिंग खनन की स्वीकृति करवा रहे हैं। मंगलवार को सरगीपाल के राऊतपारा में बोरिंग खनन किए जाने के बाद वहां के जनप्रतिनिधियों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन के समक्ष दूसरे वार्ड में भी बोरिंग खनन के लिए निवेदन किया जिस पर गंभीरता दिखाते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल बुधवार को सड़क पारा में बोरिंग खनन हेतु निर्देशित किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन व उपस्थितजनों ने पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़कर बोरिंग खनन प्रारंभ करवाया।बोरिंग खनन से सड़क पारा के लोगों के साथ ही स्कुली बच्चों को भी इसका फायदा मिलेगा।
इस दौरान जिला महामंत्री अनवर खान, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,
सरपंच श्रीमती चम्पा नाग, सचिव तुलाराम बघेल , वार्ड पंच सोमधर नाग, मनीराम नाग प्रह्लाद यादव जयति कश्यप नितेश मालवीय, उपयंत्री साहू उपस्थित थे।*