Uncategorized

प्रकृति शक्ति बड़ादेव स्थापना दिवस 16 नवंबर को गोंड़ खपरी में होगा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
बड़ादेव सेवा समिति गोंडखपरी द्वारा 2003 में बड़ादेव स्थापित किए हैं। तब से लगातार पारंपरिक ढंग से बड़ादेव की पूजा अर्चना की जा रही है। इस वर्ष 16 नवंबर 2020 दिन सोमवार को बड़ादेव का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे गौरा कलश यात्रा, पूजन कार्यक्रम प्रकृति शक्ति पंचतत्व बड़ादेव् स्थापना प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, महाप्रसाद वितरण संध्या 4:00 बजे से 5:00 बजे तक एवं अतिथियों का आगमन व स्वागत संध्या 7:00 बजे होगा। इस कार्यक्रम श्रीराम मरकाम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सेवा संस्थान कुर्रुपाठ सोनाखान के मुख्य आतिथ्य एवं आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि इंजीनियर श्री बाल्मीकि मरकाम प्रदेश उपाध्यक्ष गोगपा छत्तीसगढ़, विशिष्ट श्री रामचंद्र ध्रुव जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ बिलासपुर, श्री राम ध्रुव अध्यक्ष गातापार महासभा, श्री अमरनाथ ध्रुव उपाध्यक्ष गातापर महासभा, रामायण जगत अध्यक्ष गोंड़ खपरी चक, दौलत कुंजाम अध्यक्ष टोनाटार चक, राजेश मरकाम सह सचिव गोंड़ खपरी चक,सुरेश कुमार ध्रुव राय पंच गोंड़ खपरी ,हीरालाल पैकरा जिला महासचिव, श्याम ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश कुमार पैकरा ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगा। बड़ादेव की पूजा अर्चना के साथ पारंपरिक सुआ नृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। तदनुसार इस वर्ष भी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील आयोजन समिति के संरक्षक तिरिथ मरकाम, मनोहर मंडावी, संचालक रोहित मरकाम, अध्यक्ष रामायण लाल मंडावी ,उपाध्यक्ष गणपत जगत ,कोषाध्यक्ष कुशलध्वज जगत, सचिव तीजराम मरकाम द्वारा की गई है।