वीर मेला के सफल आयोजन हेतु पारंपरिक पारंपरिक पूजा के साथ राजाराव बाबा का माना आभार
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार द्वारा वीर मेला के सफल आयोजन के लिए राजा राव बाबा को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु सामाजिक जन जुटे। रूढ़ि जन्य परंपरा अनुसार विधि विधान के साथ राजा राव बाबा की पूजा अर्चना की गई। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वीर मेला का आयोजन विराट रूप से राजा राव पठार में आहूत किया गया था। ज्ञात हो प्रत्येक वर्ष मेला प्रारंभ होने के पहले देव समिति एवं वीर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा राजा राव बाबा से मेला आयोजन हेतु अनुमति ली जाती है। राजा राव बाबा द्वारा अनुमति प्रदान करने के पश्चात इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क एवं शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राजाराव बाबा से विशेष अनुमति लेकर मेला का आयोजन किया गया था। बिना किसी भी विघ्न बाधा के मेला के सफल आयोजन पश्चात परंपरा अनुसार मेला समिति एवं देव समिति द्वारा राजा राव बाबा से अर्जी- विनती कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेला के सफल आयोजन हेतु पधारे हुए समस्त देवी देवता, पेन शक्तियां, प्रशासन, मीडिया, समाजिक जनों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किए। राजाराव बाबा से जन-धन की सुरक्षा की कामना के साथ ही भविष्य में इसी तरह का सहयोग की अपील करते हुए राजा राव बाबा को विशेष भेंट अर्पित किए। इस अवसर पर मेला समिति के महासचिव आर एन ध्रुव, कोषाध्यक्ष यू आर गंगराले, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ठाकुर, जिला अध्यक्ष धमतरी शिवचरण नेताम, नारायण ओटी, देव समिति के राधे लाल नागवंशी,भाव सिंह टेकाम,जी एल ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर,रीखि राम ध्रुव,सखा राम सिन्द्राम,गैंदू राम सिन्द्राम भगत,रामाधिन ध्रुव,संतराम नागवंशी,
श्याम लाल कांगे,राम कुमार पुजारी,कन्हाई राम कुंजाम,रामरतन कुंजाम,छविलाल कुरैटी,गौतम ठाकुर,प्रभू राम नागवंशी,मान सिंह पोया,जगदीश नागवंशी,अजीत कुंजाम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।


