खेलराष्ट्रीय

गुजरात के माधविन कामथ गोंडवाना कप विजेता ,डबल्स में परीक्षित एवं पारस जीते

Spread the love


आल इंडिया टेनिस अस्सोसिएशन के तत्वाधान में छग प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा गोंडवाना कप आल इंडिया मेंस टेनिस प्रतियोगिता (2.5 लाख) का आयोजन दिनां क 22 से 26 फरवरी तक यूनियन क्लब ,छत्तीसगढ़ क्लब में किया जा रहा है जिसके मेन ड्रा के सिंगल्स एवं डबल्स के मैच आज यूनियन क्लब में फायनल के मेंचेस खेले गए प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव गुरचरण सिंह होरा ,कार्यकारी अध्यक्ष अवतार जुनेजा ,लारेंस सेंटियागो कोषाध्यक्ष ,डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर ओलम्पिक संघ ने किया महासचिव श्री होरा ने इस अवसर पर आगामी माह में भिलाई में होने वाले आई टी ऍफ़ जूनियर एवं आई टी ऍफ़ सीनियर टूर्नामेंट की जानकारी दी साथ. ही छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा लगातार जूनियर टूर्नामेंट करने की बात कह
इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा है वही प्रबीन नायक जो व्हाइट बेज रेफ़री भी है को आयता सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है यह जानकारी टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर रूपेन्द्र सिंह चौहान एवं साक्षी चुग है
आज के फाइनल के परिणाम इस प्रकार है
माधविन कामथ (गुजरात) ने लोहित आकाश बद्रीनाथ (तमिलनाडु) को डेढ़ घंटे चले मैच में 6-2 ,7-6[6] से, हराकर गोंडवाना कप का विजेता बनने कगौरव प्राप्त किया
पुरुष युगल फाइनल=
परीक्षित सोमानी (आसाम) / पारस दाहिया (हरियाणा) ने लक्षित एवं चंद्रिल सूद [पंजाब] ने को 7-6[7] 6-4 से ,हराकर फाइनल में विजेता बनने क गौरव प्राप्त किया