लॉकडाउन में मदद-महिलाओं के जनधन खाते में पहली किश्त कल पहुंचेगी
jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

FacebookTwitterWhatsAppEmail15 Views 02-04-2020
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की ओर से महिला जन-धन खातों में 500 रुपये की किस्तें शुक्रवार से डलना शुरू हो जाएगी। लॉकडाउन के इस विकट समय में गरीबों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में घोषणा की गई थी कि सभी महिला जन-धन खातों में तीन महीने तक 500 रुपये प्रति माह डाले जाएंगे। अब इस घोषणा के अनुसार, 500 रुपये की पहली किस्त सभी महिला जन-धन खाता लाभार्थियों को शुक्रवार को दी जाएगी।
