खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से इंडिया सेंटर फाउंडेशन के चेयरमैन विभवकांत उपाध्याय ने सरप्लस धान के इस्तेमाल पर की चर्चा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

आज खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के साथ इंडिया सेंटर फाउंडेशन के चेयरमैन विभवकांत उपाध्याय की बैठक हुई। इस बैठक में सरप्लस धान का उपभोग किस प्रकार किया जाए इस पर चर्चा की गई। बैठक में इस संबंध में सहमति बनी कि हर वर्ष कार्ययोजना बनाकर सरप्लस धान का इस्तेमाल किया जाएगा। इस विषय में लिये गए निर्णय को शीघ्र ही अमल में लाने की संभावना है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा धान खरीदी की गई थी। छत्तीसगढ़ के लगभग 19 लाख किसानों ने 93 लाख मीट्रिक टन से भी ज्यादा धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। केंद्र सरकार ने पहले सरप्लस धान खरीदने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को सैद्धांतिक मंज़ूरी दी थी। बाद में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सहायता राशि दिये जाने के कारण उन्होंने अतिरिक्त धान लेने से मना कर दिया था। इस वर्ष अतिशेष धान का निपटारा नीलामी प्रक्रिया द्वारा किया जा रहा है। आगे इस तरह की समस्या न आए किसानों को लाभ मिलता रहे, इसलिये कार्ययोजना बनाए जाने की ज़रूरत है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए इंडिया सेंटर फाउंडेशन के साथ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री की बैठक हुई। इस बैठक में इंडिया सेंटर फाउंडेशन के चेयरमैन विभवकांत उपाध्याय के साथ, प्रबंध न्यासी संकल्प शुक्ला, इस पहल की संचालक प्रियंका मैनाली और मंडल सदस्य नितिन नंदा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।