केरोना: ट्रंप ने WHO का फंड बंद करने की दी धमकी, पूरी दुनिया में 80 हज़ार से ज़्यादा मौतें
jiwrakhan ushare cggrameen nëws

Date : 08-Apr-2020वाशिंगटन 8 अप्रैल ।अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को और पहले चेतावनी जारी करनी चाहिए थी. हालांकि WHO ने कोरोना वायरस के वैश्विक ख़तरे को लेकर शीर्ष स्तर पर जिस दिन चेतावनी जारी थी और उसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इस वायरस को फ़र्ज़ी क़रार दिया था. ट्रंप ने कहा, ‘अमरीका WHO को दिए जाने वाले पैसे पर रोक लगाने जा रहा है.’ हालांकि थोड़ी ही देर बाद वो इससे मुकर गए और कहा कि ‘मैंने यह नहीं कहा कि मैं ये करने जा रहा हूं.’अमरीका में कोरोना टास्क फ़ोर्स के प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि इस महामारी ने अमरीका में नस्लीय भेदभाव को बढ़ाया है. कुछ राज्यों और शहरों के डेटा से पता चला है कि यह महामारी काले अमरीकियों को मार रही है. ट्रंप ने ब्रिटेन को लेकर किया दावा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि अमरीका के पास फिलहाल 8675 वेंटिलेटर हैं और आने वाले हफ़्तों में 110000 वेंटिलेटर और आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ वेंटिलेटर्स दूसरे देशों को भी भेजे जाएंगे जैसे ब्रिटेन ने 200 वेंटिलेटर मांगे हैं. अमरीकी नेवी चीफ़ का इस्तीफ़ा अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मौजूदा नेवी चीफ़ थॉमस मॉडली का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने एक नेवी अधिकारी पर कार्रवाई की थी जिसने कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे अपने क्रू के सदस्यों की मदद की गुहार लगाई थी.
