रोका छेका अभियान के तहत नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीमों ने 94 मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा 0

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सभी 10 जोनों में महापौर श्री सहायता से सड़कों पर सघन अभियान चलाकर कुल 94 मवेशियों को पकड़कर नगर निगम रायपुर क्षेत्र के विभिन्न गौठानों में भेजने की कार्यवाही की गई, अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम के नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत जोन 1 ने 16, जोन 3 ने 8, जोन 4 ने 5, जोन 5 ने 3, जोन 6 ने 15 , जोन 7 ने 7, जोन 8 ने 14, जोन 9 ने 17 एवं जोन 10 ने 9 कुल 10 जोनों ने कुल मिलाकर 94 मवेशियों को काउकेचर वाहन से पकड़कर दो दिन अभियान चलाकर गौठान भेजा।
नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने आगे बताया कि रोका छेका अभियान के तहत पशुपालकों से संकल्प पत्र भरवाने राज्य शासन के रोका छेका अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा|