VIDEO देखिये : यहाँ TI समेत प्रशिक्षु DSP और थाने का पूरा स्टाफ बैठ गया थाना प्रांगण में ही भोजन करने, कोरोना से लड़ते इन कर्मवीरों का हौसला बढ़ाइए, घर में रहिये, पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाइए
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉक डाउन की पालना को लेकर जहां हम घरों पर हैं वहीं पूरे देश में पुलिस हमारे लिए सडक़ों पर। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस की मार्मिक तस्वीर सामने आई है जिसमे पुलिस कर्मियों ने पुलिस थाने को ही आशियाना बना लिया है वे थाना परिसर में भोजन करती नजर आ रहे है ताकि इस महामारी का साया परिवार तक न पहुंचे।
देश में 22 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है। पुलिसकर्मियों को शहरवासियों के साथ अपने परिवार की भी चिंता है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस थाने को ही आशियाना बना लिया है ताकि इस महामारी का साया परिवार तक न पहुंचे। इस वीडियो में बिलासपुर पुलिस थाना परिसर में भोजन करती नजर आ रही हैं।Video Player00:0000:00
लॉक डाउन का हर नागरिक पालन करें जिसके लिए बिलासपुर पुलिस लगातार विभिन्ना माध्यमों से नागरिकों से अपील कर रही है। पुलिसकर्मी लोगों की आरती उतारकर तो कभी संगीत के माध्यम से संदेश दे रहे हैं। चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी गाने गाकर संदेश दे रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान अपने घर में रहने की अपील की जा रही है। कोरोना महामारी से लड़ने धारा 144 व लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसका मतलब स्पष्ट है कि शारीरिक दूरी बनाने से इस जंग में कामयाबी मिल सकती है। ऐसे में पुलिस अफसर और जवानों को आमजन के साथ ही अपने परिवार की भी उतनी ही चिंता है।
इस कड़ी में कोतवाली टीआइ कलीम खान ने अपने व स्टाफ के लिए थाना परिसर में ही भोजन की व्यवस्था कराई , जहां खुद टीआइ कलीम खान, प्रशिक्षु डीएसपी ललीता मेहर व पूरा स्टाफ साथ बैठकर दोपहर का भोजन करते दिखे। हालाकि, पुलिस अफसरों ने प्रत्येक पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचकर सावधानी से काम करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही उन्हें घर में भी परिवार के सदस्यों व बच्चों से दूर रहकर आइसोलेट रहने कहा है। ताकि, परिवार के सदस्यों में संक्रमण फैलने का खतरा न हो।
कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान का कहना है की पड़ोसी राज्य के पुलिसकर्मी व उनके परिवार के सदस्यों तक कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। ऐसे में हमें आम लोगों के साथ ही खुद व परिवार के सदस्यों की चिंता होनी चाहिए। सुबह से लेकर शाम तक ड्यूटी करने वाले स्टाफ को घर जाना न पड़े इसलिए यह व्यवस्था की गई है। घर-परिवार को संक्रमण से बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
