बड़ा झटका: 30 साल के निचले स्तर पर आ सकती है भारत की GDP


दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भारत की आर्थिक विकास ग्रोथ का अनुमान 4 फीसदी घटाकर 1.6 फीसदी कर दिया है. वहीं, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में ग्लोबल इकोनॉमी के मंदी में जाने की आशंका जताई है. कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) की ग्रोथ निगेटिव हो सकती है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने 1 अप्रैल से शुरू हुए चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2020-21) में भारत की आर्थिक ग्रोथ 2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. यह पिछले 30 साल में भारत का सबसे कम आर्थिक ग्रोथ है. रेटिंग एजेंसी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण आने वाली वैश्विक मंदी को देखते हुए आर्थिक ग्रोथ को घटाया है.
RBI घटा सकता है और 1 फीसदी ब्याज दरें- रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए RBI आगे चलकर ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है. अर्थव्यवस्था में रिकवरी कब आएगी इसके संकेत अभी नहीं मिल रहे है. क्योंकि पूरी दुनिया पर इसका असर है.
