Tuesday, October 13, 2026
Latest:
सामाजिक

नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे,

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
गुण्डरदेही/ सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक गुण्डरदेही के द्वारा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए सर्व आदिवासी समाज के धरना स्थल पर बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ध्वनि विस्तार यंत्र के साथ रैली, कला संस्कृति,का प्रदर्शन करते हुए आदिवासी भवन बघमरा गुण्डरदेही से प्रारंभ होकर राम सागर पारा होते हुए धमतरी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह अर्जुंदा चौक होते हुए रैली निकाली जावेगी एवम् आदिवासी भवन गुण्डरदेही में सभा का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम के शुरुआत में आदिवासी समाज के इस्टदेव की पूजा अर्चना करेंगे तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों की स्वागत एवम् सम्मान करेंगे।
इस अवसर पर आदिवासी समाज के संतोष तारम, कुंजेश्चर ठाकुर, लवन ठाकुर, छबिलाल कोर्राम, संतोष नेताम, दालसिंह मंडावी, रूपराम मंडावी, श्रीराम कतलाम, नेमसिंह ठाकुर,राजू ठाकुर,दिलीप मंडावी, इंदल सलाम, ललित मरकाम, संतोष नेताम,अनिल नेताम, अशोक कंवर, डोमन ठाकुर, पुरेंद्र चंद्रवंशी, चेतन आनंद, धरम ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, रवि राय, गंभीर राम ठाकुर, सहित समाज के लोग उपस्थित थे।